Jamshedpur : कपाली में युवक पर चापड़ से हमला, टीएमएच में बवाल, अस्पताल परिसर में सुरक्षा नदारद, बिष्टुपुर पुलिस पहुंची

जमशेदपुर : शनिवार को शहर में एक युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, फरदीन खान पर चार हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं। घायल फरदीन को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद भी हमलावरों का दुस्साहस जारी रहा। आरोप है कि अस्पताल में पहुंचकर उन्होंने फरदीन को धमकी दी कि अगर उसने पुलिस में उनका नाम लिया, तो उसकी जान ले ली जाएगी।

फरदीन के साथी तौसीफ ने बताया कि वह चिकन खरीदने साकची गया था और फरदीन भी उसके साथ था। लौटते समय मानगो पुल पर जाम लगने के कारण वे डोबो-जाकिरनगर रोड से आ रहे थे। इसी दौरान चार लोगों ने उन्हें घेर लिया और फरदीन पर चापड़ से वार कर दिया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस मौके पर समय पर नहीं पहुंची। इसी वजह से आरोपी अस्पताल तक पहुंचकर धमकी देने में सफल हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर में ट्रैफिक जाम से हाहाकार, JDU ने उठाए सवाल

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया उद्घाटन

प्रशिक्षण अभियान सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है : अर्जुन मुंडा गुवा : किरीबुरू आगमन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री…

Spread the love

Jamshedpur : एनआईटी जमशेदपुर में ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का शुभारंभ, डिजिटल प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम

जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा विकसित तथा रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के इंफ्रास्ट्रक्चर पर संचालित ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का औपचारिक शुभारंभ किया। यह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time