Jamshedpur: 7 दिवसीय पतंजलि योग प्रशिक्षण शिविर शुरू, मनाया गया पपीता महोत्सव

जमशेदपुर:  टेल्को नीलडीह पार्क में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत पपीता महोत्सव के साथ हुई।
उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर सुप्रसिद्ध वैद्य डॉ. मनीष डूड़िया, पतंजलि कोल्हान प्रभारी अजय कुमार झा, जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार, महासचिव मनोज श्रीवास्तव, सह जिला प्रभारी शालिग्राम मिस्त्री और योग शिक्षक व कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने संयुक्त रूप से किया।

शिविर में योग और प्राणायाम के साथ आयुर्वेद में पपीता के औषधीय महत्व पर जानकारी दी गई।
डॉ. डूड़िया ने बताया कि— पपीते की पत्तियां डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करती हैं।, पका पपीता कब्ज में लाभकारी है।, पपीते के बीज बच्चों के पेट के कृमि नाश में उपयोगी हैं।

शिविर के आयोजन में आशुतोष कुमार झा, अमित कुमार, देवेंद्र सिंह, रंजीत कुमार सिंह, भगवान सिंह, राम जन्म प्रसाद, कृष्णा राय और नीलडीह पार्क योग साधकों का विशेष योगदान रहा। पतंजलि योग परिवार 79वां स्वतंत्रता दिवस भी यहीं मनाएगा, जहां से सरदार भगत सिंह चौक (जेम्को) तक योग जागृति रैली निकाली जाएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: SSP आवास से महज 200 मीटर दूर दिनदहाड़े चोरी हुई बाइक, देखें Video

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जदयू की बैठक में विधायक सरयू राय के निशाने पर रहे पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता कहा,एक आदमी विधायक बने, मंत्री बने, मेयरपति भी बने, यह ठीक नहीं

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मानगो नगर निगम का चुनाव बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए। वे अपने बिष्टुपुर स्थित आवासिय कार्यालय…

Spread the love

Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’

जमशेदपुर : सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *