जमशेदपुर: भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने जमशेदपुर नॉटिफाइड एरिया कमिटी (JNAC) के नगर आयुक्त कृष्ण कुमार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने साकची के हाथी-घोड़ा मंदिर के पास बने सामुदायिक शौचालय को निजी व्यक्तियों को किराए पर दे दिया है।
विकास सिंह ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि यह शौचालय स्वच्छ भारत मिशन और ओडीएफ मुक्त जमशेदपुर के तहत बनाया गया था, ताकि आम जनता इसका उपयोग कर सके। उनके मुताबिक, अब इसे एक मोटर मैकेनिक और पेंटर को किराए पर दे दिया गया है, जिससे लोग इसका उपयोग नहीं कर पा रहे।

उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति, जो शौचालय का उपयोग करने आया था, किराए पर होने और अव्यवस्थित हालत देखकर मजबूरी में स्वर्णरेखा नदी किनारे चला गया। विकास सिंह का कहना है कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्य के खिलाफ है।
सिंह का आरोप है कि शौचालय के ऊपर बना कमरा, जो देखरेख करने वाले के लिए बनाया गया था, उसे भी किराए पर देकर व्यक्तिगत लाभ लिया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: आज़ादी के जश्न पर झारखंड के 30 पुलिसकर्मी पाएंगे राष्ट्रपति पदक
There is no ads to display, Please add some



















































