Jamshedpur: JNAC ने किराए में लगाया सार्वजनिक शौचालय, विकास सिंह ने उठाए सवाल – देखें Video

जमशेदपुर:  भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने जमशेदपुर नॉटिफाइड एरिया कमिटी (JNAC) के नगर आयुक्त कृष्ण कुमार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने साकची के हाथी-घोड़ा मंदिर के पास बने सामुदायिक शौचालय को निजी व्यक्तियों को किराए पर दे दिया है।

 

विकास सिंह ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि यह शौचालय स्वच्छ भारत मिशन और ओडीएफ मुक्त जमशेदपुर के तहत बनाया गया था, ताकि आम जनता इसका उपयोग कर सके। उनके मुताबिक, अब इसे एक मोटर मैकेनिक और पेंटर को किराए पर दे दिया गया है, जिससे लोग इसका उपयोग नहीं कर पा रहे।

 

उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति, जो शौचालय का उपयोग करने आया था, किराए पर होने और अव्यवस्थित हालत देखकर मजबूरी में स्वर्णरेखा नदी किनारे चला गया। विकास सिंह का कहना है कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्य के खिलाफ है।

सिंह का आरोप है कि शौचालय के ऊपर बना कमरा, जो देखरेख करने वाले के लिए बनाया गया था, उसे भी किराए पर देकर व्यक्तिगत लाभ लिया जा रहा है।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jharkhand: आज़ादी के जश्न पर झारखंड के 30 पुलिसकर्मी पाएंगे राष्ट्रपति पदक

 

Spread the love

Related Posts

Potka : मोबाइल का उपयोग ज्ञानवर्धन के लिए करें : नागेंद्र कुमार

पोटका : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, गंगाडीह बेड़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। मौके पर संस्था…

Spread the love

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में महामंत्री आरके सिंह एवं ईआर हेड ने दी तिरंगे को सलामी

जमशेदपुर : आजादी के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के द्वारा यूनियन प्रांगण में टाटा साहब के प्रतिमा के समक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time