जमशेदपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संयोजक मंडली की ओर से धालभूम क्लब, साकची में झारखंड के निर्माता, जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने हेतु एक विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

सभा में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, CPI, CPM, माले, आम आदमी पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, शहर के बुद्धिजीवी, समाजसेवी, उद्योगपति, चैंबर ऑफ कॉमर्स, ट्रक यूनियन, अल्पसंख्यक समाज, बार एसोसिएशन, बस एसोसिएशन, टेंपो चालक यूनियन, झामुमो के 11 प्रखंड और 4 नगरपालिका समिति के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
हज़ारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने गुरुजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखा और उनके आदर्शों पर चलते हुए झारखंड के पुनरुत्थान का संकल्प लिया।
विधायक मंगल कालिंदी के नेतृत्व में आम बगान से हज़ारों महिला, पुरुष और युवा “शिबू सोरेन अमर रहें” के उद्घोष के साथ सभा में पहुंचे।
इस अवसर पर झामुमो के वरिष्ठ आंदोलनकारी मोहन कर्मकार, विधायक संजीव सरदार, विधायक समीर मोहंती, पूर्व सांसद सुमन महतो, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, जिला परिषद अध्यक्ष वारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज, गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजू गिरी, सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और संगठन प्रमुख उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बैंकों में पड़ी विभागीय राशियां तुरंत समेकित निधि में जमा हों – सरयू राय
There is no ads to display, Please add some



















































