Jadugora: जादूगोड़ा में ड्राइवरों का प्रदर्शन, पेंशन और रोजगार की मांग तेज

जादूगोड़ा:  झारखंड ड्राइवर चालक महासंघ ने अपनी मांगों को लेकर रविवार को जादूगोड़ा के सोहदा फुटबॉल मैदान में बैठक और जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने झारखंड सरकार से 60 वर्ष से अधिक उम्र के चालकों के लिए पेंशन योजना शुरू करने और निजी कंपनियों में 75 प्रतिशत स्थानीय चालकों को नियुक्ति देने की मांग उठाई।

महासंघ के नेताओं ने कहा कि सरकार ने निजी कंपनियों में 75 प्रतिशत स्थानीय चालकों को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन यह अब तक पूरा नहीं हुआ है। चालकों का कहना है कि बुजुर्ग हो चुके ड्राइवरों को पेंशन सुविधा दी जानी चाहिए ताकि उनका जीवन सुरक्षित हो सके।

संगठन ने यह भी मांग की कि सड़क पर 100 किलोमीटर की दूरी पर चालकों के लिए विश्रामगृह बनाए जाएं, लिमिटेड कंपनियों में शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई जाए और बीमार पड़ने पर ड्राइवरों के परिवार को एम्बुलेंस सुविधा मिले। इसके साथ ही निजी कंपनियों में चालकों के लिए निश्चित वेतन तय करने पर भी जोर दिया गया।

इस प्रदर्शन में घाटशिला, जादूगोड़ा, पोटका और जमशेदपुर से बड़ी संख्या में चालक शामिल हुए। महासंघ के कोषाध्यक्ष जगमोहन पीगुआ, सचिव मनीष गोप, दीपक कालिंदी, अमृत गोप और देवी लाल सोरेन समेत कई पदाधिकारी इसमें मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar: गांधी-जेपी के विचारों से बिहार की राजनीति को दिशा देंगे: सूरज मंडल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में जेल से 2 दिन पहले छूटे राजू सिंह ने दोस्त पर किया चाकू से हमला, शराब पीने के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप

जमशेदपुर : अलीडीह ओपी क्षेत्र में दोस्तों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। संकोसाई स्थित रामनगर निवासी राजा बनर्जी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर…

Spread the love

Jamshedpur : सोनारी में दो मोहल्ला में पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प, दुकानों में तोड़फोड़, पुलिस बल तैनात 

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी नगर में गुरुवार रात पुराने विवाद को लेकर दो बस्तियों के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना के दौरान जमकर मारपीट,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *