Jamshedpur: नि:शुल्क जल सेवा के लिए पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह सम्मानित

जमशेदपुर:  भीषण गर्मी में लोगों की प्यास बुझाने और नि:शुल्क जल सेवा देकर समाजसेवा की मिसाल पेश करने वाले पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह को सम्मानित किया गया। सोमाय झोपड़ी स्थित राधा कृष्ण मंदिर समिति और दक्षिण घाघीडीह पंचायत की ओर से योगी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें मेमेंटो और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत को देखते हुए राजकुमार सिंह ने अपने दो निजी टैंकरों से लगातार शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की। पंचायत के विभिन्न इलाकों में लोगों को कतारबद्ध कर पानी उपलब्ध कराया गया, जिससे क्षेत्र में राहत मिली और पानी की समस्या काफी हद तक कम हुई।

राजकुमार सिंह ने बताया कि केवल गर्मी ही नहीं, बल्कि श्राद्धकर्म, शादी और त्योहारों में भी उन्होंने जरूरतमंद स्थानों पर पानी उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा, “जल ही जीवन है। समाज सेवा के इस कार्य को मैं हमेशा करता आया हूं और आगे भी करता रहूंगा।”

ग्रामीणों और समिति के सदस्यों ने राजकुमार सिंह की पहल को सराहनीय बताया। लोगों ने कहा कि उनकी सेवा भावना से पूरे क्षेत्र को राहत मिली है और वे समाज के लिए एक प्रेरणा बने हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: विधायक सरयू राय की मदद से आठ बच्चों ने चमकाया नाम, जीते 21 मेडल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की अध्यक्षता में 10 दिनों तक चले सहिया और सहिया साथियों के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम…

Spread the love

Potka : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

पोटका : भाजपा महिला नेत्री सीमा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण को उत्सव के रूप में मनाते हुए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time