जमशेदपुर: जनता दल (यूनाइटेड) उलीडीह थाना समिति की बैठक रविवार को पृथ्वी पार्क में अध्यक्ष प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्षेत्र की गंभीर जन समस्याओं पर चर्चा करते हुए नेताओं ने कहा कि जनहित के कार्यों में किसी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बैठक में कहा गया कि मानगो नगर निगम की लापरवाही के कारण पेयजल संकट, नाला-नाली की सफाई, कचरा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट मरम्मत और एंटी-लार्वा स्प्रे जैसी बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं हो रही हैं। नेताओं ने याद दिलाया कि हाल ही में विधायक सरयू राय की मौजूदगी में भी नगर निगम को चेतावनी दी गई थी, लेकिन हालात जस के तस हैं।
जदयू नेताओं ने बताया कि कई इलाकों में बिजली के नंगे तार खतरनाक स्थिति में झूल रहे हैं। कई जगह इन्हें बांस के सहारे जोड़ा गया है, जिससे बड़ी दुर्घटना का खतरा है।
नेताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और नागरिकों की समस्याओं को करीब से समझ रहे हैं। यदि नगर निगम ने लापरवाही जारी रखी तो जदयू आंदोलन की नई रणनीति बनाकर मैदान में उतरेगा।
बैठक में जदयू जिला सचिव विकास साहनी, संजय सिंह, मनोज गुप्ता, मनोज ओझा, मनोज राय, अभिजीत सेनापति, विजय कुमार बर्मन, विजेंद्र सिंह, रितु जी, प्रतिभा सिंह, परविंदर सिंह, अवधेश बाबा, योगेंद्र कुमार साहू, राहुल तिवारी और नीरज सिंह मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: नि:शुल्क जल सेवा के लिए पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह सम्मानित
There is no ads to display, Please add some



















































