जमशेदपुर: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने झारखंड प्रदेश की नई टीम का गठन किया है। इसमें काशीडीह निवासी उमेश शाह को प्रदेश अध्यक्ष, मानगो पुरूलिया रोड निवासी विजय खेमका को प्रदेश महामंत्री और रांची के प्रभाकर अग्रवाल को प्रदेश चेयरमैन मनोनीत किया गया है।
अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल ने तीनों नवमनोनीत पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भेजा। यह जानकारी रविवार को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष उमेश शाह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
उमेश शाह ने कहा कि नई टीम समाज के सहयोग से संगठन को और मजबूत करेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि संगठन नई ऊर्जा और नए लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ेगा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: हिमांशु महाराज ने सुनाई कृष्ण की लीलाएँ, भाव-विभोर हुए भक्त
There is no ads to display, Please add some



















































