Bahragora: बहरागोड़ा पॉलिटेक्निक कॉलेज में एंटी रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा पॉलिटेक्निक कॉलेज में सोमवार को एंटी रैगिंग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रैगिंग विरोधी संदेश देने के लिए कई गतिविधियों का आयोजन किया। छात्राओं ने अपने विचार चित्रकला के माध्यम से प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में रखी गई पेंटिंग्स ने रैगिंग के दुष्प्रभाव और दोस्ताना माहौल की जरूरत को दर्शाया।

मुख्य अतिथि शंकर प्रसाद कुशवाहा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज में सकारात्मक माहौल बनाए रखना हर किसी की जिम्मेदारी है। उन्होंने रैगिंग को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया और छात्रों को आपसी सहयोग और सह-अस्तित्व का संदेश दिया।

 

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कला उत्सव, 21 विद्यालयों के छात्र हुए शामिल

Spread the love

Related Posts

Potka : मुखिया की पहल से दो ड्रॉपआउट छात्राओं का हुआ पुनः नामांकन, शिक्षा से जोड़ने का अभियान जारी

  पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत में शिक्षा से वंचित बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने की पहल लगातार जारी है। इसी कड़ी में पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज…

Spread the love

Potka : 26 जुलाई को हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में लगेगा एकदिवसीय रक्तदान शिविर

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत के जनप्रतिनिधियों के तत्वावधान में 26 जुलाई को पंचायत भवन में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला पार्षद सूरज मंडल और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time