Jamshedpur: उपायुक्त से मिले डीलर्स, बकाया कमीशन पर मिला आश्वासन

जमशेदपुर:  फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, जिला कमिटी पूर्वी सिंहभूम के सैकड़ों डीलर्स ने सोमवार को अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर उपायुक्त सहित कई अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

संघ की ओर से उपायुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला प्रबंधक (राज्य खाद्य निगम), तथा धालभूम और घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारियों को ज्ञापन दिया गया। साथ ही, मुख्यमंत्री, खाद्य आपूर्ति मंत्री, खाद्य सचिव और निदेशक को भी रजिस्ट्री डाक से ज्ञापन भेजा गया।


अभियान का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष मोहन साव ‘पारस’ और महासचिव प्रमोद गुप्ता ने किया। उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को विभाग तक पहुंचाया जाएगा और बकाया कमीशन का भुगतान 10 दिनों के भीतर कराने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में डीलर्स और महिला समूह समिति की सदस्याएं शामिल हुईं। प्रमुख रूप से मौजूद लोगों में कैलाश अग्रवाल, कांता सरकार, सत्यनारायण रजक, मुरलीधर शर्मा, विनोद साव, अस्लम प्रवेज, सतेंद्र पासवान, विजय कुमार, दिलीप रजक, गुलाबचंद साव, सिकंदर साव, जितेंद्र गुप्ता, पप्पू कुमार, विवेक कुमार, कुलदीप कुमार, रीना सिंह, देव मुनि देवी समेत दर्जनों दुकानदार शामिल रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: वज्रपात से बचाव के लिए जागरूकता रथ रवाना, गांव-गांव पहुंचेगा सुरक्षा संदेश


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करम महोत्सव में शामिल होने के लिए राज्यपाल और रक्षा राज्य मंत्री को कुड़मी सेना ने किया आमंत्रित

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में कुड़मी सेना की ओर से 27 सितंबर को होने वाले करम महोत्सव में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया…

Spread the love

Jamshedpur : जनता के पैसे से बना चांडिल का एकमात्र श्मशान घाट में हो रहा हैं अंधेरे में अंतिम संस्कार, बुनियादी सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रहा मुक्ति धाम 

जमशेदपुर : पड़ोसी जिला सरायकेला-खरसावां के चांडिल में स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयास और 15 लाख रूपये की लागत से निर्मित चांडिल का एकमात्र मुक्ति धाम (श्मशान घाट) आज अपनी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time