Jamshedpur: बैंक ऑफ इंडिया का वित्तीय साक्षरता अभियान, 1800 से ज्यादा लोग हुए लाभान्वित

जमशेदपुर:  पटमदा प्रखंड के लावा पंचायत में ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के लिए एक दिवसीय पंचायत स्तरीय संतृप्ति शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर बैंक ऑफ इंडिया और प्रखंड प्रशासन के सहयोग से आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया के प्रधान कार्यालय, मुंबई से महाप्रबंधक शंकर सेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस मौके पर पटमदा के प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि नीलिमा डुंगडुंग और आंचलिक प्रबंधक (जमशेदपुर अंचल) पंकज मिश्रा भी मौजूद थे।


आसपास के गांवों से आए लोगों ने शिविर में भाग लेकर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया।
01 जुलाई से अब तक इस अभियान में प्राप्त पंजीकरण –
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) – 425
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) – 1100
अटल पेंशन योजना (APY) – 108
Re-KYC – 1284 खाते
बीमा क्लेम का वितरण

शिविर में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के दो-दो लाख रुपये के क्लेम का चेक, संबंधित लाभार्थियों को प्रदान किया गया। यह विशेष कैंप ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक संजय कुमार चौधरी, पटमदा शाखा प्रमुख आराधना गुप्ता, कटिन और बोड़ाम शाखा प्रमुखों सहित बैंक के अन्य अधिकारी और JSLPS के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: उपायुक्त से मिले डीलर्स, बकाया कमीशन पर मिला आश्वासन

Spread the love

Related Posts

Gua : मजदूर दिवस पर महिला श्रमिकों ने उठाई अस्पताल की अव्यवस्था और शोषण के खिलाफ आवाज

गुवा :  रामनगर स्थित एसबीआई बैंक के पीछे वर्कर्स कम्युनिटी हॉल में झारखंड महिला श्रमिक यूनियन द्वारा अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिला श्रमिकों ने अपने अधिकारों,…

Spread the love

Gua : मजदूर दिवस पर गुवा में भगवान बिरसा मुंडा को नमन, मजदूर हितों की उठी आवाज, मजदूरों के बिना कोई भी कार्य संभव नहीं है : रामा पांडे

गुवा : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर गुवा रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time