Jamshedpur: जमशेदपुर की बेटी वंदिता वंदिता का परचम, ताइक्वांडो में जीता गोल्ड

जमशेदपुर:  कोडरमा में आयोजित 25वीं सीनियर/11वीं कैडेट क्योंगी एवं 14वीं सीनियर/10वीं कैडेट पूसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में जुस्को स्कूल, कदमा की छात्रा वंदिता कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 15 से 17 अगस्त तक आर.पी. मोदी इंटरनेशनल हाई स्कूल में कोडरमा जिला ताइक्वांडो संगठन के तत्वावधान में संपन्न हुई।

केबुल बस्ती की रहने वाली वंदिता (पिता अजय कुमार साहू, माता आरती साहू) पहले भी जिला और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी हैं। उनकी लगातार मेहनत और खेल के प्रति जुनून ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

वंदिता की इस उपलब्धि पर जमशेदपुरभर से बधाइयां मिल रही हैं। भाजपा नेता दिनेश कुमार ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन ने पूरे शहर को गौरवान्वित किया है। उन्होंने वंदिता को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।

 

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कला उत्सव, 21 विद्यालयों के छात्र हुए शामिल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ओल्ड एज होम में  जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, डालसा सचिव बोले, बुजुर्ग बोझ नहीं अनुभव की पूंजी हैं 

जमशेदपुर : अंतराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर ओल्ड एज होम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि…

Spread the love

Jadugora : खुकड़ाडीह में मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन, ग्राम सभा के महत्व के प्रति बच्चों को किया जागरूक जागरूक

जादूगोड़ा : भारत सरकार के निर्देश पर पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में आज बृहस्यतिवार को मॉडल यूथ ग्राम सभा का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time