Ranchi: अल्पसंख्यक स्कूल के 15 छात्राओं ने शिक्षक पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों का लगाया आरोप

रांची:  छात्राओं ने बताया कि एक साथी को तो आरोपी शिक्षक होटल तक ले गया, जिसके बाद उसने स्कूल आना ही बंद कर दिया। सभी पीड़िताओं ने गुमनाम पत्र के जरिए शिक्षा सचिव और अन्य अधिकारियों को शिकायत भेजी।

मामले के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंगलवार रात रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने संज्ञान लिया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) और जिला शिक्षा अधीक्षक को तुरंत जांच का आदेश दिया गया है। फिलहाल पुलिस को किसी छात्रा या अभिभावक की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है।

छात्राओं का आरोप है कि उन्होंने सोमवार को ही स्कूल प्रिंसिपल अनुज कुमार सिंह को पूरी जानकारी दी थी। लेकिन कार्रवाई करने के बजाय प्रिंसिपल ने आरोपी शिक्षक को सिर्फ चेतावनी देकर मामला दबाने की कोशिश की।

जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) ने साफ कहा है कि जांच में शिक्षक दोषी पाए जाते हैं तो उन पर सख्त कार्रवाई होगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

केंद्र सरकार लोकसभा में लाएगी तीन बड़े बिल, गंभीर आपराधिक मामलों में PM-CM तक हटाए जा सकेंगे

Spread the love

Related Posts

Muri : टाईगर जयराम महतो के बढ़ते जनाधार से विरोधी भयभीत : देवेंद्र नाथ महतो

मुरी : राज्य में जारी राजनीतिक हलचल के बीच झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा लगातार केंद्र बिंदु में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर संगठन से जुड़ी कई भ्रामक व गलत…

Spread the love

Muri : मुरी के बांसारुली पंचायत में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, शिक्षा के महत्व पर हुई चर्चा

मुरी :  नागरिक अधिकार सुरक्षा मंच, सिल्ली के तत्वावधान में बांसारुली पंचायत में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पी. महतो ने की। समारोह में क्षेत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time