Jhargram: झाड़ग्राम में नवोदय विद्यालय निर्माण में देरी, जंगलमहल स्वराज मोर्चा ने दी चेतावनी

झाड़ग्राम:  जंगलमहल स्वराज मोर्चा ने झाड़ग्राम में जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के पास लिखित आवेदन सौंपा।

गौरतलब है कि झाड़ग्राम जिले के लिए केंद्रीय सरकार की आर्थिक मामलों की समिति ने 6 दिसंबर 2024 को जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी थी। लेकिन लगभग नौ महीने बीत जाने के बाद भी विद्यालय भवन का निर्माण शुरू नहीं हो सका है।

मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक महतो ने कहा कि झाड़ग्राम जिला जैसे पिछड़े और आदिवासी बहुल इलाके के गरीब ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा बेहद जरूरी है। उनका कहना है कि विद्यालय की स्थापना से शिक्षा व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा और निर्माण कार्य के दौरान तथा बाद में भी स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे।

अशोक महतो ने चेतावनी दी कि अगर निर्माण कार्य में और देरी हुई तो मेधावी ग्रामीण विद्यार्थी अच्छे शिक्षा अवसरों से वंचित रह जाएंगे। मोर्चा को भरोसा है कि जिला और राज्य प्रशासन शीघ्र कार्रवाई कर स्वीकृत नवोदय विद्यालय का निर्माण शुरू कराएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कला उत्सव का समापन, छात्रों ने जीता दिल

Spread the love

Related Posts

Kharagpur : जलेश्वर स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में भटकता मिला पांच वर्षीय बालक, आरपीएफ ने सुरक्षित संरक्षण गृह भेजा

खड़गपुर : जलेश्वर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को करीब पांच वर्षीय एक नाबालिग बच्चा संदिग्ध अवस्था में इधर-उधर घूमता हुआ मिला। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कर्मियों की नजर बच्चे पर…

Spread the love

Jhargram : ऑल बंगाल ड्राइवर महासंघ ने वाहन चालकों को ‘द्वितीय सैनिक’ का दर्जा देने की मांग की, झाड़ग्राम जिला शाखा ने जिलाधिकारी को सौंपा 17 सूत्री मांग पत्र

झाड़ग्राम : ड्राइवरों की सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को ऑल बंगाल ड्राइवर महासंघ झाड़ग्राम जिला शाखा ने शहर में जुलूस निकाला। इसके…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time