Bokaro: धर्म से ऊपर उठकर, एकता की मिसाल बना बोकारो का दुर्गा पूजा भूमि पूजन – शामिल हुए सभी धर्म के लोग

बोकारो:  बोकारो जिले में दुर्गा पूजा की तैयारियाँ जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। हर साल की तरह इस बार भी विभिन्न पूजा समितियाँ शानदार पंडाल सजाने और प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए प्रयासरत हैं।

हरला थाना क्षेत्र के गायत्री मंदिर के सामने आलोक मैदान, सेक्टर-9 में श्री श्री माँ अंबे दुर्गा पूजा समिति की ओर से भूमि पूजन किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस वर्ष भी पूजा पूरे विधि-विधान और धूमधाम से आयोजित की जाएगी। साथ ही, लगातार तीसरी बार प्रथम पुरस्कार पाने का लक्ष्य रखा गया है।

भूमि पूजन का सबसे खास पहलू यह रहा कि इस बार सिर्फ हिन्दू ही नहीं, बल्कि मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदाय के लोग भी शामिल हुए। सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर पूजा की शुरुआत में भाग लिया और भाईचारे का संदेश दिया।

पूजा समिति ने महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। इसी उद्देश्य से महिलाओं को भी समिति में शामिल किया गया है। पंडाल और मेले में आने वाली महिलाओं और बहनों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। समिति की महिलाएँ खुद भी सशक्त रूप से मौजूद रहेंगी, ताकि छेड़खानी या किसी प्रकार की अवांछित घटना न हो।

इस मौके पर समिति अध्यक्ष दीपू मोदी, महासचिव विजय तूरी, सचिव विश्वनाथ प्रताप (लालटू), मीडिया प्रभारी सजल रजवार समेत फूलचंद महतो, चौहान महतो, मंटू राय, विजय सिंह, अजय सिंह, शमसुद्दीन अंसारी, फिरोज अंसारी, नजमूल होदा, हसनूला अंसारी, अविनाश सिंह, वकील अग्रवाल, रुबी सिंह, सरीता देवी, सारदा देवी और बसंती देवी उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Tribute to Ramdas Soren: जमशेदपुर पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

Related Posts

Muri : नेत्र जांच शिविर में 130 की हुई जांच, 52 में मिले मोतियाबिंद के लक्ष्ण  

मुरी : सिल्ली लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट एवं सेवा भारती सिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को मारवाड़ी धर्मशाला सिल्ली में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर…

Spread the love

Muri : सबको सम्मान, सबको अधिकार और सबके विकास लिए सरकार प्रतिबद्ध : सुदिव्य सोनू

मुरी : सबको सम्मान, सबको अधिकार और सबको सम्मान पेंशन देने के के लिए झारखंड सरकार प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आंदोलनकारियों के प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं एवं संवेदनशील…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time