Gua : सारंडा में मूसलधार बारिश से जन जीवन प्रभावित, कारो नदी उफान पर

गुवा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में बीते 24 घंटे से लगातार हो रही भारी वर्षा ने जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के चलते कारो नदी उफान पर है और पानी का दबाव इतना बढ़ गया कि बोकना गांव और गुवा के बीच पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास बना लोहे का पुल डूब गया है।पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। जिसके कारण इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। जो वाहन इस रास्ते से गुजर रहे थे, उन्हें पुल की स्थिति देखते हुए वापस लौटना पड़ा। कई वाहन सवार हाथी चौक होते हुए अथवा बड़ाजामदा मार्ग से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पानी का बहाव इसी तरह बढ़ता रहा तो पुल और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। लगातार बारिश से नदी और नालों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से परहेज करने की अपील की है। साथ ही यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों से यात्रा करने की सलाह दी जा रही है। बारिश रुकने के आसार नहीं दिख रहे हैं, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है। खेत-खलिहान जलमग्न हो रहे हैं और गांवों में पानी घुसने की आशंका बनी हुई है। वहीं, ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन लगातार निगरानी रखे और जरूरत पड़ने पर राहत कार्य की व्यवस्था करे।

इसे भी पढ़ें : Gua : तितलीघाट में करंट प्रवाहित बिजली के तार की चपेट में आने से छह बकरियों की मौत

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू-मेघाहातुबुरु में हाथियों की बढ़ी हलचल, खदान व रिहायशी क्षेत्रों में दहशत

गुवा : सेल की किरीबुरू और मेघाहातुबुरु क्षेत्र में पिछले दो दिनों से जंगली हाथियों की लगातार बढ़ती गतिविधियों ने आम लोगों, ग्रामीणों और सेल कर्मियों की चिंता बढ़ा दी है।…

Spread the love

Gua : गुवा में एसआईआर अभियान तेज, मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की अपील

गुवा : निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) अभियान के तहत गुवा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहरी इलाकों में आंगनबाड़ी केंद्रों की साहियाओं तथा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time