Ghatshila: घाटशिला स्टेशन पर छापा – 58 नकली पानी की बोतलें जब्त

खड़गपुर:  रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए गैर-अनुमोदित पैकेज्ड पेयजल बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई शुरू की है। इसी क्रम में खड़गपुर मंडल की टीम ने मंगलवार को घाटशिला रेलवे स्टेशन पर औचक छापेमारी की।

निरीक्षण के दौरान कैटरिंग स्टॉल से 58 अस्वीकृत/गैर-ब्रांडेड पैकेज्ड पानी की बोतलें बरामद हुईं। यह कार्रवाई स्टेशन मास्टर, वाणिज्यिक कर्मचारियों और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की मौजूदगी में की गई।

रेलवे ने दोहराया है कि स्टेशनों और ट्रेनों में सिर्फ आईआरसीटीसी द्वारा अनुमोदित ब्रांड जैसे ‘रेल नीर’ या अन्य अधिकृत पैकेज्ड पानी ही बेचे जाएंगे। कैटरर्स और विक्रेताओं को इस नियम का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है।

रेलवे ने साफ किया है कि नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना, अनधिकृत स्टॉक की जब्ती और लाइसेंस रद्द करने जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: टाटानगर ओवरब्रिज पर रफ्तार का कहर, सब्जी विक्रेता को रौंदा – टेंपो को भी मारी टक्कर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’

जमशेदपुर : सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के…

Spread the love

Jamshedpur : छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *