Jamshedpur: जमशेदपुर में आज होगा श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी यात्रा का अभिनंदन

जमशेदपुर:  आज शाम 8 बजे शहर की साध-संगत साकची नमन कार्यालय के समीप, कालीमाटी रोड पर श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज की ऐतिहासिक शहीदी यात्रा का भावपूर्ण अभिनंदन करेगी।

कार्यक्रम से जुड़े काले ने कहा कि यह यात्रा सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे इतिहास, संघर्ष और बलिदान का जीवंत प्रतीक है। हिन्द की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी ने संपूर्ण मानवता और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। वे अन्याय और अत्याचार के आगे कभी नहीं झुके और सत्य के मार्ग पर अडिग खड़े रहे।

गुरु महाराज के साथ भाई सती दास, भाई मती दास और भाई दयाला जी ने भी अपने प्राण न्योछावर किए। इतिहास गवाह है कि औरंगज़ेब जैसी क्रूर सत्ता भी गुरु तेग बहादुर जी के संकल्प को तोड़ नहीं सकी। उन्होंने न केवल कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा दी बल्कि पूरे सनातन धर्म की रक्षा की।

गुरु तेग बहादुर जी का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है— “सत्य के मार्ग पर चलना ही सच्चा धर्म है, अन्याय और अत्याचार के आगे कभी न झुकना।”
उनकी शहादत आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।

आज रात यह पावन यात्रा जब साकची नमन कार्यालय से गुजरेगी, तब सभी वर्ग, धर्म और समाज के लोग मिलकर गुरु महाराज का स्मरण और अभिनंदन करेंगे। काले ने जमशेदपुरवासियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर बढ़-चढ़कर भाग लें और श्रद्धा-सुमन अर्पित करें।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: नामदा और आसपास की बस्तियों में पेयजल को लेकर अफवाहों से रहें सावधान – सुबोध श्रीवास्तव


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time