जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची में मंगलवार की रात गणेश पूजा समारोह के दौरान म्यूजिक पार्टी में अचानक बवाल हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि फायरिंग तक की नौबत आ गई, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ युवक स्टेज पर चढ़कर युवतियों से छेड़खानी करने लगे। इसका विरोध होने पर पहले कहासुनी हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी बीच गोली चलने की घटना हो गई।
फायरिंग का आरोप राहुल राय और राहुल तिवारी नामक युवकों पर लगा है। पुलिस ने दोनों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। घटना के बाद क्लब परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
हालांकि गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने देर रात तक स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: 22 फीट ऊँची प्रतिमा वाली काली पूजा का यह 50वां वर्ष, विराट आयोजन की तैयारी
There is no ads to display, Please add some



















































