Jamshedpur: 22 फीट ऊँची प्रतिमा वाली काली पूजा का यह 50वां वर्ष, विराट आयोजन की तैयारी

जमशेदपुर:  टेल्को कॉलोनी रोड नंबर 09 स्थित यंग बॉयज़ क्लब की ऐतिहासिक माँ काली पूजा इस साल अपने 50वें वर्ष (गोल्डन जुबली) में प्रवेश कर रही है। बुधवार को गणेशोत्सव के शुभ अवसर पर पूजा का भूमि पूजन और खूंटी पूजन विधिवत संपन्न हुआ।

इस बार क्लब 22 फीट ऊँची माँ भद्रकाली की प्रतिमा स्थापित करेगा। पहली बार पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा थीम आधारित विराट पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।

पूजन कार्य पुरोहित स्वपन भट्टाचार्जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न कराया। इसके साथ ही भव्य पंडाल निर्माण की औपचारिक शुरुआत हो गई।

कार्यक्रम में भाजपा नेता दिनेश कुमार, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, शंभु सिंह, जिला पार्षद कविता परमार, मंजू सिंह, सिद्धेश सिंह, राजेंद्र सिंह, झामुमो नेता पवन सिंह, बबन राय और अंकित आनंद समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

क्लब अध्यक्ष पप्पू मिश्रा, महासचिव प्रदीप राजवार और कोषाध्यक्ष लोकेश प्रसाद समेत बड़ी संख्या में सदस्य एवं श्रद्धालु मौके पर मौजूद रहे।
अध्यक्ष पप्पू मिश्रा ने कहा कि गोल्डन जुबली वर्ष की यह पूजा ऐतिहासिक और भव्य बने, इसके लिए सभी श्रद्धालु सहयोग करें। पाँच दशकों से लगातार आयोजित हो रही यह पूजा अब सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर बन चुकी है।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: बिड़ला मंदिर में गणेश चतुर्थी पर हुआ 131 किलो वजनी चक्र का अधिष्ठापन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : डीएमएफटी, नीति आयोग, सांसद- विधायक मद की योजनाओं की समीक्षा,  लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का डीसी ने दिया निर्देश

जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला विकास, जिला योजना एवं जिला ग्रामीण विकास शाखा अंतर्गत विभिन्न मदों से संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो नगर निगम के उप महापौर ने चार माह बाद हुई बोर्ड बैठक की प्रक्रिया पर उठाए सवाल, टेंडर प्रस्तावों और कार्यवाही की विधिक समीक्षा की डीसी से मांग

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की 18 अगस्त 2026 को आयोजित बोर्ड बैठक को लेकर निगम के उप महापौर ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time