Jamshedpur: कल होगा झारखंड के पहले 15 मेगावाट वाले पावर प्लांट का शुभारंभ, शिलापट्ट पर गरमाई सियासत

जादूगोड़ा:  जादूगोड़ा के डोमजूडी गांव में शुक्रवार को झारखंड का पहला 15 मेगावाट का पावर प्लांट शुरू होने जा रहा है। इसका उद्घाटन स्थानीय विधायक संजीव सरदार करेंगे। यह पावर प्लांट क्षेत्र के लिए ऊर्जा के साथ-साथ रोजगार और विकास की नई संभावनाएं लेकर आ रहा है।

 

प्लांट के उद्घाटन से पहले ही मामला विवादों में घिर गया है। दरअसल, उद्घाटन शिलापट्ट में सांसद विद्युत महतो समेत कई जनप्रतिनिधियों का नाम शामिल नहीं किया गया है। इसी को लेकर विरोध शुरू हो गया है।

भाजपा आसनवनी मंडल अध्यक्ष हलघर दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शिलापट्ट में सांसद विद्युत महतो, जिप अध्यक्ष बारी मर्म, जिला परिषद सदस्य हिरण्य मय दास और मुखिया अनिता मुर्मू का नाम क्यों नहीं जोड़ा गया। हलघर दास ने सवाल उठाया कि क्या ये सभी जनप्रतिनिधि सम्मानित नहीं हैं?

भाजपा नेताओं का कहना है कि टाटा पावर कंपनी को इस गलती को तुरंत सुधारना चाहिए। अब देखना यह होगा कि कंपनी विवाद को कैसे सुलझाती है—क्या इसे शांत करती है या मामला और तूल पकड़ता है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: कपाली में नौकरी के नाम पर ठगी का पर्दाफाश, स्थानीय लोगों ने पकड़े चार युवक

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया उद्घाटन

प्रशिक्षण अभियान सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है : अर्जुन मुंडा गुवा : किरीबुरू आगमन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री…

Spread the love

Jamshedpur : एनआईटी जमशेदपुर में ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का शुभारंभ, डिजिटल प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम

जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा विकसित तथा रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के इंफ्रास्ट्रक्चर पर संचालित ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का औपचारिक शुभारंभ किया। यह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time