Saraikela: नर्सिंग इस्पात कंपनी विस्तार के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध तेज, जनसुनवाई के बहिष्कार का ऐलान

सरायकेला:  चौका थाना क्षेत्र के खुंटी पहाड़धार स्थित नर्सिंग इस्पात कंपनी के विस्तार का ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं। ईचागढ़ के खूंटी गांव में हुई ग्राम सभा में सैकड़ों ग्रामीण जुटे और कंपनी के खिलाफ जमकर आवाज उठाई।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कंपनी मजदूरी दर, कृषि नुकसान और प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रही है। यहां तक कि विश्वकर्मा पूजा के मौके पर ग्रामीणों को कंपनी गेट से खदेड़ दिया गया और उनके साथ मारपीट भी की गई।

ग्रामीणों का कहना है कि अब कंपनी महिला समितियों को प्रलोभन देकर आगामी जनसुनवाई में शामिल करने की कोशिश कर रही है, लेकिन वे किसी भी कीमत पर विस्तार योजना को स्वीकार नहीं करेंगे।

 

29 अगस्त को कंपनी परिसर में आयोजित होने वाली जनसुनवाई का भी ग्रामीणों ने बहिष्कार करने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि सुनवाई सार्वजनिक स्थल की बजाय कंपनी की चारदीवारी के भीतर की जा रही है, जो पारदर्शी नहीं है। ग्रामीणों की मांग है कि कंपनी का विस्तार रद्द किया जाए और उसे किसी अन्य स्थान पर स्थापित किया जाए।

ग्रामीणों ने पहले भी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक प्रत्याशी तरुण महतो को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। ग्राम सभा में भी उन्हें बुलाया गया। तरुण महतो ने आरोप लगाया कि कंपनी पनला डैम का पानी चोरी-छिपे इस्तेमाल कर रही है, जबकि वह पानी ग्रामीणों की खेती के लिए नहरों में जाना चाहिए।

ग्राम पंचायत के मुखिया सुखराम मांझी ने चेतावनी दी—“यह जमीन हमारे बाप-दादाओं की है, इसे हम ऐसे ही लूटने नहीं देंगे।”

बैठक में मुखिया सुखराम मांझी, जिला परिषद सदस्य सविता मार्डी, पंच परीक्षित महतो, JLKM केंद्रीय संगठन महासचिव फुलचांद महतो, जिला उपाध्यक्ष गुरुपद महतो, मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमार महतो, प्रखंड मीडिया प्रभारी दिलीप महतो, मुकेश पांडेय समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: ट्रंप का टैरिफ टेरर भारत को प्रभावित नहीं करेगा – J.P. पांडेय


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time