रांची: झारखंड सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 2 सितंबर (मंगलवार) को दोपहर 2:30 बजे प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। इसकी आधिकारिक जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने गुरुवार को जारी की।
हाल ही में संपन्न झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में कई अहम प्रस्ताव और विधेयक पास हुए थे। अब इन पर अंतिम मुहर लगाने का काम कैबिनेट बैठक में होगा। माना जा रहा है कि बैठक में इन्हीं मुद्दों पर चर्चा और निर्णय लिया जाएगा।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस बैठक में अलग-अलग विभागों के जनहितकारी प्रस्ताव भी लाए जा सकते हैं। लोगों की उम्मीद है कि सरकार किसानों, बेरोजगार युवाओं, छात्रों और ग्रामीण जनता के लिए राहतकारी योजनाओं की घोषणा करेगी।
कैबिनेट की यह बैठक विधानसभा सत्र के बाद इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि इसमें घाटशिला विधानसभा उपचुनाव से जुड़े विषयों पर चर्चा हो सकती है। साथ ही आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए भी कई रणनीतिक फैसले लिए जाने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: झारखंड में ACB की बड़ी कार्रवाई, प्रधान लेखापाल रिश्वत लेते गिरफ्तार
There is no ads to display, Please add some



















































