Bahragora: गणेश चतुर्थी को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का भरोसा

बहरागोड़ा:  गणेश चतुर्थी को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए बहरागोड़ा पुलिस पूरी तरह तैयार है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में शुक्रवार को पुलिस बल ने बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे बिना किसी भय के पूजा-पाठ करें। थाना प्रभारी ने कहा, “पुलिस प्रशासन भक्तों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या जानकारी की तुरंत सूचना पुलिस को दें।” पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने में सहयोग करें।

फ्लैग मार्च के साथ ही बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की गई। सड़क पर दुकान लगाकर ट्रैफिक बाधित करने वाले कई दुकानदारों को चिन्हित किया गया और उन्हें सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने कहा कि यदि दोबारा सड़क पर दुकान लगाई गई तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गणेश चतुर्थी के दौरान बढ़ती भीड़ और यातायात को देखते हुए पुलिस ने कहा कि लगातार निगरानी रखी जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और त्योहार शांति व सौहार्द्र के साथ संपन्न हो सके।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Bahragora: बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखाया उत्साह

Spread the love

Related Posts

Patamada : अनियंत्रित कार घर में घुसी, दीवार एवं छत में पड़ी दरार, जान माल का नुकसान नहीं

पटमदा :  काटिन बाजार में गुरुवार रात तेज धमाके के साथ एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर बोराभूम-बांदोवान मुख्य सड़क के किनारे स्थित एक…

Spread the love

Jamshedpur : गोलमुरी में पारिवारिक विवाद में चाचा ने भतीजे को चाकू से मारकर किया घायल, टीएमएच में चल रहा है इलाज

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में गुरुवार को एक पारिवारिक विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। घरेलू कहासुनी के दौरान चाचा ने अपने ही भतीजे पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *