Jamshedpur में झारखंड का पहला सौर ऊर्जा प्लांट शुरू, 75 करोड़ की लागत से बना प्लांट

जादूगोड़ा:  पोटका प्रखंड के डोमजूडी गांव में झारखंड का पहला सौर ऊर्जा आधारित पावर प्लांट शुरू हो गया है। शुक्रवार को विधायक संजीव सरदार ने टाटा पावर के सीईओ वासुदेव हांसदा, प्रोजेक्ट चीफ एमएस रहमान और जिला परिषद सदस्य हिरण्यमय दास के साथ इसका उद्घाटन किया।

लगभग 75 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पावर प्लांट को 72 एकड़ जमीन पर स्थापित किया गया है। इसे लगाने में प्रति मेगावाट करीब 5 करोड़ रुपये का खर्च आया है। कंपनी का दावा है कि यहां से हर महीने करीब पांच लाख रुपये की बिजली उत्पादन से आय होगी।

टाटा पावर के सीईओ वासुदेव हांसदा ने कहा कि सौर ऊर्जा भविष्य की जरूरत है और यह प्लांट कंपनी का एक छोटा प्रयास है। वर्तमान में कंपनी कुल उत्पादन का 40 प्रतिशत सौर ऊर्जा से कर रही है।

विधायक संजीव सरदार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में पूरी दुनिया को सौर ऊर्जा से संचालित बिजली की आवश्यकता होगी। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से प्लांट लगाने वालों को अनुदान और प्रोत्साहन देने की बात भी दोहराई।

 

हालांकि उद्घाटन कार्यक्रम में कई रैयत नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनकी जमीन कब्जा कर प्लांट बना लिया लेकिन आज तक उचित मुआवजा नहीं दिया। झारखंड आंदोलनकारी बबलू दास ने दावा किया कि उनकी एक एकड़ 34 डिसमिल जमीन समेत कई किसानों की लगभग 12 एकड़ जमीन कंपनी ने घेर ली है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और अन्य सुविधाओं की स्थिति भी बेहद खराब है।

कार्यक्रम में विधायक संजीव सरदार ने टाटा पावर प्रबंधन से कहा कि प्लांट से जुड़ने वाली कीचड़मय और खतरनाक सड़क को दुरुस्त किया जाए, गांवों में हाईमास्ट लाइट और पानी के लिए डीप बोरिंग की व्यवस्था की जाए।

इस मौके पर विधायक संजीव सरदार, टाटा पावर के सीईओ वासुदेव हांसदा, प्रोजेक्ट चीफ एमएस रहमान, सुरक्षा प्रमुख विराट सिंह, जिला परिषद सदस्य हिरण्यमय दास, झामुमो नेता शिव चरण मुर्मू, जय गोपाल दास, विद्या दास, धरणी दास, समर दास, मिहिर दास समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और अधिकारी मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़ें :  Ramdas Soren Funeral: रामदास सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने पत्नी संग जमशेदपुर पहुंचे CM


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time