Saraikela: सरायकेला में नर्सिंग इस्पात कंपनी विस्तार का विरोध, बृहद ग्रामसभा से उठा विरोध का स्वर

सरायकेला:  चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के खूंटी गांव में नर्सिंग इस्पात कंपनी के विस्तार के खिलाफ गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने बृहद ग्रामसभा की। पंचायत समिति सदस्य परीक्षित महतो की अध्यक्षता में हुई इस सभा में ग्रामीणों ने साफ कहा कि कंपनी का विस्तार हर हाल में रोका जाएगा।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कंपनी के कारण क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ा है और खेती योग्य जमीन बर्बाद हो रही है। मजदूरी दर घटा दी गई है, PF और ESI का लाभ नहीं मिल रहा और कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण तक नहीं दिए जा रहे। इससे न सिर्फ मजदूरों की जिंदगी खतरे में है बल्कि गांव की आजीविका भी प्रभावित हो रही है।

सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। उन्होंने कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी की वजह से खेत बंजर हो रहे हैं और परिवार की रोज़ी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो ने जनसुनवाई की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा –
“क्या कभी सुना है कि जनसुनवाई कंपनी के भीतर हो? असली जनसुनवाई जनता के बीच, खुले मैदान में होनी चाहिए। यहां तो सिर्फ कंपनी और प्रशासन की मिलीभगत से औपचारिकता निभाई जा रही है। पहले पुराने विवाद हल करो, फिर जनता से राय लो।”

ग्रामीणों ने उन जनप्रतिनिधियों पर गुस्सा जताया जो कंपनी के पक्ष में खड़े दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि ऐसे प्रतिनिधियों का बहिष्कार किया जाएगा।

सभा के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नर्सिंग इस्पात कंपनी का विस्तार किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा। ग्रामीणों ने मांग की कि आगे की जनसुनवाई गांवों में खुले स्थान पर और निष्पक्ष तरीके से की जाए, तभी वे अपनी राय रखेंगे।

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur में झारखंड का पहला सौर ऊर्जा प्लांट शुरू, 75 करोड़ की लागत से बना प्लांट


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : गांधी जयंती के अवसर पर मानगो गांधी मैदान में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर…

Spread the love

Jamshedpur : कलश स्थापना के साथ 11 अक्टूबर से  शुरू होगा दुर्गोत्सव, पूजा को लेकर पुलिस-पूजा समितियों की बैठक, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर, 21 को विसर्जन पर बनी सहमति

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में सिटी एसपी ललित मीणा की अध्यक्षता में जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time