Jamshedpur: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की पहली कार्यसमिति बैठक 31 अगस्त को

जमशेदपुर:  झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम कार्यसमिति बैठक का आयोजन रविवार, 31 अगस्त को रीवाह रिज़ॉर्ट एंड बैंक्वेट, एन.एच. 33, जमशेदपुर में होगा। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल करेंगे। इसकी तैयारी पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष मुकेश मित्तल के नेतृत्व में अंतिम चरण में है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे से होगा।

बैठक में प्रांतीय परामर्शदात्री समिति, संरक्षक मंडल, प्रांतीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य तथा झारखंड के विभिन्न जिलों के अध्यक्ष और सचिव मौजूद रहेंगे। सभी जिलों के प्रतिनिधियों का एक जगह आना संगठन की मजबूती और मारवाड़ी समाज की एकजुटता का संदेश देगा।

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के लिए यह आयोजन खास महत्व रखता है, क्योंकि पहली बार प्रांतीय स्तर की ऐसी महत्वपूर्ण बैठक जमशेदपुर की धरती पर हो रही है। बैठक में समाजहित के मुद्दों, आगामी कार्यक्रमों, सामाजिक सरोकारों और संगठन की आगे की कार्ययोजना पर गहन चर्चा की जाएगी।

यह ऐतिहासिक बैठक न केवल संगठन को नई दिशा देगी, बल्कि समाज के हर सदस्य में सकारात्मकता, एकता और सेवा भावना को और मजबूत करेगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: टाटानगर स्टेशन में मनमानी पार्किंग शुल्क और कर्मचारियों के व्यवहार पर भड़के सरयू राय

Spread the love

Related Posts

Jadugora : ओलचिकी के प्रचारक ठाकुर दास मुर्मू  उर्फ भादो माझी का निधन, समाजसेवी दुखनी सोरेन घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना

जादूगोड़ा : ओलचिकी के प्रचारक सह असेका के सहायक कोषाध्यक्ष ठाकुर दास मुर्मू ( 73) का हृदय गति रुकने से बीते दिनों निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर…

Spread the love

Jamshedpur : राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय में इनर व्हील क्लब ने मेगा आई चेक अप कैंप का किया आयोजन 

जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने विष्णु नेत्रालय के सहयोग से राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मेगा आई चेक-अप कैंप का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time