Jamshedpur: उपायुक्त ने मुसाबनी में किया Vegetable Farming Cluster का निरीक्षण

जमशेदपुर:  उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को मुसाबनी प्रखंड के गोहला पंचायत स्थित देवली गांव में वेजिटेबल फार्मिंग क्लस्टर का निरीक्षण किया। यह क्लस्टर जेएसएलपीएस के सहयोग से चल रहा है, जहां किसान सब्ज़ी उत्पादन, दलहन खेती और पशुपालन कर अपनी आय बढ़ा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने किसानों से उनकी समस्याएं और जरूरतें जानीं। किसानों ने कहा कि वे अरहर और मूंग जैसी दालें तो उगा रहे हैं, लेकिन प्रसंस्करण सुविधा न होने से बाजार में उचित दाम नहीं मिल पाता।

किसानों की मांग पर उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि प्रशासन दाल प्रसंस्करण मशीन और उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण इकाई स्थापित होने से किसानों को बेहतर आमदनी मिलेगी।

उपायुक्त ने किसानों को सुझाव दिया कि वे किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाएं, ताकि सरकारी योजनाओं, अनुदान और प्रशिक्षण का संगठित लाभ मिल सके। उन्होंने आधुनिक खेती तकनीक, उन्नत बीज, जैविक खेती और मार्केटिंग चैनल से जुड़ने पर भी चर्चा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों के लिए नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि आधुनिक पद्धतियों से उत्पादन बढ़ सके।

इस अवसर पर प्रभारी जिला योजना पदाधिकारी सुदीप्त राज, प्रखंड विकास पदाधिकारी अदिति गुप्ता, डीपीएम जेएसएलपीएस सुजीत बारी सहित कई विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जमशेदपुर में कुम्हारों को मिली बड़ी सौगात, 90% अनुदान पर बांटे गए विद्युत चाक
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बर्मामाइंस कैरेज कालोनी अखाड़ा कमिटी ने विधायक मंगल कालिंदी को किया सम्मानित

कर्तव्य व मर्यादा की सीख देता है रामनवमी  :  महेंद्र पांडेय जमशेदपुर : रामनवमी के अवसर पर कैरेज कालोनी स्थित हनुमान मंदिर अखाड़ा कमिटी की ओर से सम्मान समारोह का…

Spread the love

Potka : रामनवमी पर हल्दीपोखर में निकली भव्य हनुमान झांकी, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

पोटका : रामनवमी के अवसर पर पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर में विजय बजरंग अखाड़ा द्वारा भव्य हनुमान झांकी का आयोजन किया गया। गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली इस झांकी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time