गुवा: बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र के कांडेनाला रेलवे क्रॉसिंग से लगभग 200 मीटर दूर एक बंद खदान के पास अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। हत्या में शामिल अपराधियों और मृतक की पहचान के लिए छानबीन तेज कर दी गई है। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है और इलाके में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
इसे भी पढ़ें : Deoghar: खेलते-खेलते मौत के मुंह में गया मासूम, परिवार में कोहराम
There is no ads to display, Please add some



















































