Kharagpur : हल्दिया रेलवे स्टेशन के पीआरएस काउंटर से धराया टिकट दलाल, आरपीएफ ने भेजा जेल

खड़गपुर : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन उपलब्ध के तहत टिकट दलाली के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करते हुए हल्दिया रेलवे स्टेशन के पीआरएस काउंटर पर गत दिन छापेमारी की। इस कार्रवाई में आरपीएफ ने 20 वर्षीय कृष्णा मिद्या, निवासी हांथीबेड़िया, हल्दिया, पूर्व मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल) को अवैध रूप से रेलवे टिकटों की खरीद और आपूर्ति के आरोप में गिरफ्तार किया।
छापेमारी के दौरान आरपीएफ टीम ने 7 हजार, 710 रुपये मूल्य के तीन लाइव तत्काल सेवा यात्रा-सह-आरक्षण टिकट (स्लीपर क्लास), एक भरा हुआ और दो खाली मांग पत्र जब्त किया। गिरफ्तार आरोपी को तमलुक आरपीएफ पोस्ट लाया गया, जहां उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत मामला दर्ज कर तामलुक के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया। न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

खड़गपुर मंडल के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वे टिकट दलाली की प्रथाओं को जड़ से खत्म करने और वास्तविक यात्रियों के लिए आरक्षित टिकटों की उचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।यह कार्रवाई रेलवे की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत यात्रियों को परेशानी मुक्त और निष्पक्ष टिकट बुकिंग प्रणाली उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Bahragora: बहरागोड़ा प्लस टू हाई स्कूल को स्वर्ण सम्मान, झारखंड के 49 उत्कृष्ट स्कूलों में शामिल

Spread the love

Related Posts

Jhargram : ऑल बंगाल ड्राइवर महासंघ ने वाहन चालकों को ‘द्वितीय सैनिक’ का दर्जा देने की मांग की, झाड़ग्राम जिला शाखा ने जिलाधिकारी को सौंपा 17 सूत्री मांग पत्र

झाड़ग्राम : ड्राइवरों की सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को ऑल बंगाल ड्राइवर महासंघ झाड़ग्राम जिला शाखा ने शहर में जुलूस निकाला। इसके…

Spread the love

Jhargram : झाड़ग्राम पुलिस ने अपराध, यौन उत्पीड़न और बाल विवाह की रोकथाम को लेकर शैक्षणिक संस्थानों में चलाया जागरूकता अभियान

झाड़ग्राम : महिला एवं बाल सुरक्षा, नशामुक्ति, अवैध शराब कारोबार और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर झाड़ग्राम जिला पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता और प्रवर्तन अभियान चलाया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time