Jadugora: यूसिल कॉलोनी में दिनदहाड़े अपहरण का प्रयास, छात्र बाल-बाल बचा

जादूगोड़ा:  यूसिल कॉलोनी में बुधवार सुबह नौवीं कक्षा के छात्र रतन माझी को अपराधियों ने अगवा करने की कोशिश की। हालांकि छात्र किसी तरह अपहर्ताओं के चंगुल से भागकर स्कूल की ओर निकल गया। घटना के बाद से छात्र डरा और सहमा हुआ है।

छात्र के पिता छुट्ट माझी

पीड़ित छात्र के पिता छुट्ट माझी ने बताया कि उनका बेटा सुबह 7 बजे परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय, जादूगोड़ा जा रहा था। तभी पीछे से एक बोलेरो वाहन रुका। वाहन में बैठी दो महिलाओं ने उसे जबरन उठाने की कोशिश की। इसी दौरान छात्र ने देखा कि गाड़ी में दो बच्चियाँ बेहोश हालत में पड़ी थीं। डर के मारे उसने जोर लगाकर खुद को छुड़ाया और भाग निकला।

करोड़ों खर्च पर भी बेअसर निगरानी
स्थानीय लोगों का कहना है कि यूसिल कॉलोनी में सुरक्षा को लेकर करोड़ों रुपए खर्च कर 22 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन वारदात के बावजूद कैमरे अपराधियों की कोई टोह नहीं दे पाए। इससे कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस जांच शुरू
सूचना मिलने पर जादूगोड़ा पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी। हालांकि घटना की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। यूसिल मजदूर नेता राजा राम सिंह और बीरबल सिंह ने घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि कॉलोनी की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: बहरागोड़ा महाविद्यालय में मनाया गया करमा पूजा, ढोल-मांदर की थाप पर झूमे छात्र


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : जयप्रकाश नारायण भवन में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी षाड़ंगी ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित जयप्रकाश नारायण भवन परिसर में शनिवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (जमशेदपुर एवं बहरागोड़ा) तथा महिला कल्याण समिति बहरागोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल…

Spread the love

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time