Saraikela: नीमडीह में हाथियों का आतंक, किसानों की मेहनत एक रात में बर्बाद

सरायकेला:  नीमडीह प्रखंड के जुगिलोंग गांव में पिछले तीन दिनों से हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए है। ग्रामीणों ने बताया कि शाम ढलते ही हाथी जंगल से निकलकर खेतों में घुस आते हैं और धान की हरी फसल को चट कर जाते हैं। कई जगहों पर तो वे फसल को पैरों तले रौंदकर पूरी तरह नष्ट कर देते हैं।

गांव के किसान सुशेन गोप, राजू गोप और हाराधान गोप के धान के खेत पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं। ग्रामीणों ने रातभर टॉर्च जलाकर और पटाखे फोड़कर हाथियों को भगाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। किसानों का कहना है कि धान की खेती में समय, मेहनत और पैसे खर्च होते हैं, और हाथी एक ही रात में सारी मेहनत चौपट कर देते हैं।

 

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि हाथी खेतों तक ही सीमित नहीं हैं। वे कई घरों में घुसकर धान और चावल भी खा जाते हैं। इससे ग्रामीणों में डर का माहौल है और लोग रात को चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं।

ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई बार गुहार लगाने के बावजूद विभाग केवल पटाखे और लाइट का इंतजाम करके अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लेता है। किसानों की मांग है कि हाथियों के झुंड को तुरंत गांव से हटाया जाए और बर्बाद हुई फसल का उचित मुआवजा दिया जाए।

 

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: गणेश पूजा में शामिल हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो, गायक कुंदन कुमार ने समां बांधा

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया उद्घाटन

प्रशिक्षण अभियान सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है : अर्जुन मुंडा गुवा : किरीबुरू आगमन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री…

Spread the love

Jamshedpur : एनआईटी जमशेदपुर में ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का शुभारंभ, डिजिटल प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम

जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा विकसित तथा रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के इंफ्रास्ट्रक्चर पर संचालित ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का औपचारिक शुभारंभ किया। यह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time