Jamshedpur: जमशेदपुर में पुलिस की मनमानी, खबर संकलन करने गए पत्रकारों को ASI ने पीटा

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र से पुलिस की मनमानी का ताजा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पत्रकार आकाश कुमार और अभिषेक सिन्हा किसी खबर को कवर करने थाने पहुंचे थे। इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद एएसआई मुकेश दुबे ने दोनों के साथ गाली-गलौज की और लाठी से पिटाई कर दी। घटना में दोनों घायल हो गए और उन्हें थाना हाजत में बैठा दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार थाने पहुंचे। उन्होंने एएसआई मुकेश दुबे की कार्रवाई के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया और न्याय की मांग की।

मामले की खबर मिलते ही जिला पुलिस कप्तान पियूष पांडे और नगर पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष तक सूचना पहुंचाई गई। पत्रकारों के गुस्से को देखते हुए एसएसपी ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पीड़ित पत्रकारों ने उलीडीह थाना के माध्यम से वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी।

यह घटना न केवल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है, बल्कि पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता उत्पन्न करती है। पत्रकार संगठन ने मांग की है कि दोषी एएसआई पर तुरंत कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: ‘अबुआ जादुई पिटारा’ से बच्चों को पढ़ाने वाली श्वेता शर्मा बनीं झारखंड की मिसाल, मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : डॉ. एहतेशाम बकारिब जमशेदपुर के एसएसपी व मनोज स्वर्गियारी होंगे सरायकेला-खरसावां के एसपी, तत्काल प्रभार संभालने का मिला निर्देश

जमशेदपुर : राज्य सरकार ने जमशेदपुर के एसएसपी के पद पर 2015 बैच के आईपीएस एहतेशाम बकारिब की नियुक्ति की. वहीं झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप)-3 के कमांडेंट के रूप में…

Spread the love

Gua : किरीबुरू-मेघाहातुबुरु में हाथियों की बढ़ी हलचल, खदान व रिहायशी क्षेत्रों में दहशत

गुवा : सेल की किरीबुरू और मेघाहातुबुरु क्षेत्र में पिछले दो दिनों से जंगली हाथियों की लगातार बढ़ती गतिविधियों ने आम लोगों, ग्रामीणों और सेल कर्मियों की चिंता बढ़ा दी है।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time