जमशेदपुर: शिक्षक दिवस और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर नॉर्मन्स कॉन्वेंट स्कूल, गदड़ा में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाओं को पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
विधायक ने कहा कि “स्वर्गीय डॉ. राधाकृष्णन महान शिक्षाविद और दार्शनिक थे। शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते हैं, जो विद्यार्थियों को काबिल इंसान बनाते हैं ताकि वे राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें। समाज का कर्तव्य है कि वह अपने शिक्षकों का सम्मान करे।”
कार्यक्रम में स्कूल के निर्देशक भरत सिंह, वी. अरूणा, अहल्या महतो, पी.सी. मिश्रा, आशी कुमारी, सीमा सोवेन, पी.के. सिंह, मोमिता बोस और मुक्ता प्रधान सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर में पुलिस की मनमानी, खबर संकलन करने गए पत्रकारों को ASI ने पीटा
There is no ads to display, Please add some



















































