Ghatshila: RPF ने पेश की मिसाल, महिला यात्री को लौटाया ट्रेन में गिरा बैग

घाटशिला:  गुरुवार दोपहर करीब 12:49 बजे इस्पात एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22861) चाकुलिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जब ट्रेन 12:54 बजे रवाना हुई तो एक महिला यात्री का बैग ट्रेन में चढ़ते समय गिर गया। महिला ने तुरंत आरपीएफ को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही आरपीएफ घाटशिला चौकी ने तेजी से कदम उठाया। स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों की मदद से बैग खोजकर बरामद कर लिया गया। बैग की जांच के दौरान मोबाइल फोन की घंटी बजी, जिससे कॉल करने वाली महिला ने खुद को बैग की मालकिन बताया। उन्हें आरपीएफ चौकी घाटशिला से बैग लेने की सलाह दी गई।

बाद में देवगांव (पश्चिमी सिंहभूम) निवासी वंदना प्रधान आरपीएफ चौकी पहुंचीं और अपना दावा पेश किया। सत्यापन के बाद मोबाइल फोन, नकदी और जरूरी दस्तावेज समेत करीब 12,650 रुपये की कीमत का बैग गवाहों की मौजूदगी में उन्हें सौंप दिया गया।

बैग पाकर वंदना प्रधान ने आरपीएफ घाटशिला की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया। इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया कि आरपीएफ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए कितनी तत्पर है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर में पुलिस की मनमानी, खबर संकलन करने गए पत्रकारों को ASI ने पीटा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time