Bihar: प्रधानमंत्री 15 सितंबर को पूर्णिया से करेंगे 6 अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन

पूर्णिया:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत 6 नवनिर्मित स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इसमें सुपौल स्टेशन भी शामिल है, जिसे 14.50 करोड़ की लागत से बनाया गया है। इस कार्यक्रम के साथ ही सुपौल स्टेशन का नया भवन यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।

पुणे-दानापुर एक्सप्रेस का विस्तार सुपौल तक
15 सितंबर से पुणे-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12149/50) का विस्तार सुपौल तक किए जाने की संभावना है। यह सुपौल की पहली लंबी दूरी की नियमित ट्रेन होगी। अब तक यहां से सिर्फ पैसेंजर और स्पेशल ट्रेनें ही चल रही थीं। इससे यात्रियों का खर्च बढ़ रहा था। ट्रेन नियमित हो जाने पर रिजर्वेशन और टिकट की सुविधा आसान होगी और किराया भी सस्ता पड़ेगा।

किन स्टेशनों का होगा उद्घाटन
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जिन स्टेशनों का उद्घाटन होगा, उनमें शामिल हैं:
सुपौल (14.50 करोड़)
सहरसा (41.60 करोड़)
सलौना (21.40 करोड़)
सिमरी बख्तियारपुर (14.55 करोड़)
दौरम मधेपुरा (15.96 करोड़)
बनमनखी (23.35 करोड़)
इन सभी स्टेशनों का शिलान्यास फरवरी 2023 में पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया था।

यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं
सुपौल स्टेशन पर यात्रियों के लिए आरामदेह वेटिंग हॉल, फ्री वाई-फाई, कैंटिन, लिफ्ट, महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वाहन पार्किंग और कॉमर्शियल बुकिंग काउंटर की भी व्यवस्था की गई है।

त्रिवेणीगंज तक विस्तार में देरी
सुपौल-अररिया नई रेल लाइन का काम जारी है। हाल ही में पिपरा से त्रिवेणीगंज तक स्पीड ट्रायल हुआ है, लेकिन अभी सीआरएस जांच बाकी है। समस्तीपुर रेल मंडल ने स्पष्ट किया है कि 15 सितंबर से त्रिवेणीगंज तक परिचालन शुरू नहीं होगा।

 

 

इसे भी पढ़ें : Bihar: ट्रक चालक बनकर आतंकियों की मदद करता था सरणजीत, NIA ने दबोचा

Spread the love

Related Posts

Ramgrah : मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा

रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की तथा…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *