सरायकेला: जिला उपायुक्त के निर्देश पर शनिवार को जिला खनन विभाग ने चांडिल और तिरुलडीह थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान थाना प्रभारी और स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहे। अभियान का उद्देश्य खनिजों के पारदर्शी और वैध परिवहन की निगरानी करना और अवैध खनन व परिवहन पर रोक लगाना था। टीम ने जगह-जगह खनिज लदे वाहनों को रोककर उनके चालान और दस्तावेजों की जांच की।
जांच के दौरान चांडिल थाना क्षेत्र के घोड़ानेगी में अवैध बालू ढोता हुआ हाइवा वाहन (संख्या JH05EB-1277) पकड़ा गया। वाहन को जब्त कर थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया। साथ ही वाहन मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।
जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने कहा, “अवैध खनन या खनिज परिवहन की किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई होगी।”
इसे भी पढ़ें : Saraikela: सनातनी दुर्गा पूजा समिति ने भूमि पूजन के साथ शुरू की दुर्गा पूजा की तैयारी