Saraikela: सनातनी दुर्गा पूजा समिति ने भूमि पूजन के साथ शुरू की दुर्गा पूजा की तैयारी

सरायकेला:  सरायकेला गेस्ट हाउस परिसर में श्री श्री सनातनी दुर्गा पूजा समिति द्वारा शुक्रवार को भूमि पूजन के साथ इस वर्ष के दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारी शुरू हो गई। शुभ लग्न और अभिजीत मुहूर्त में शिव-शक्ति पूजन के बाद समिति के सदस्य विनोद बिहारी प्रसाद ने यजमान के रूप में भूमि पूजन किया। पुरोहित पंडित फुलका झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान पूरे करवाए।

समिति ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा विराजेंगी। नवरात्र के दौरान षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी और नवमी की विशेष पूजा-अर्चना होगी। प्रतिदिन मां चंडी पाठ का आयोजन भी किया जाएगा। पूजन उत्सव के दौरान धार्मिक संस्कारों के साथ सांस्कृतिक संध्याएं भी आयोजित होंगी। इन कार्यक्रमों में आमंत्रित कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

भूमि पूजन कार्यक्रम में समिति के अजय कुमार मिश्रा, अवध किशोर सिंह, कैलाश पोद्दार, केपी गुप्ता, सत्येंद्र ठाकुर, राजेश कुमार, मनोज कुमार प्रधान, प्रशांत कुमार घोषाल, जयप्रकाश नारायण पाठक और ललन कुमार समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jharkhand: झारखंड में फ्लाइट से रवाना हुए गजानंद, हरिद्वार में होगा विसर्जन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : शादी से पहले ही ससुराल से  2.60 लाख के जेवरात टपाने वाली युवती निकली चोर, खरीददार आभूषण कारोबीरी भी धराया, दोनो को पुलिस ने भेजा जेल 

जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र में शादी का रिश्ता तय होने के बाद घर आई एक युवती द्वारा गहने चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।…

Spread the love

Jamshedpur : SSP ने छह दिन में ही बदला अपना आदेश, बर्मामाइंस से जादूगोड़ा सर्किल इंस्पेक्टर बनाए गए दिलीप यादव को सौंपी गई कदमा थाना की कमान

परसुडीह व चाकुलिया थाना प्रभारी समेत जिले के 53 पुलिस पदाधिकारियों का Transfer-Posting, 24 घंटे में योगदान देने का निर्देश जमशेदपुर :  वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयुष पांडेय ने बड़े…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *