Potka: पोटका के कोवाली में बनेगा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल, भूमि पूजन संपन्न

पोटका:  पोटका प्रखंड के कोवाली गांव में सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा शुक्रवार को भव्य पूजा पंडाल निर्माण की तैयारी भूमि पूजन से शुरू हुई। विधि-विधान के बीच नारियल फोड़कर और बांस गाड़कर मां दुर्गा से शांतिपूर्ण और सफल आयोजन की कामना की गई।

इस मौके पर समाजसेवी दिनेश कुमार गुप्ता उर्फ पिंटू गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष कोवाली में मां दुर्गा की पूजा को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है। हर साल की तरह इस बार भी आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे और अपने मनोकामना की पूर्ति की प्रार्थना करेंगे।

भूमि पूजन में शामिल भक्तों ने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि गांव में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे और सभी भक्तों पर मां का आशीर्वाद बना रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Saraikela: सनातनी दुर्गा पूजा समिति ने भूमि पूजन के साथ शुरू की दुर्गा पूजा की तैयारी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो नगर निगम के उप महापौर ने चार माह बाद हुई बोर्ड बैठक की प्रक्रिया पर उठाए सवाल, टेंडर प्रस्तावों और कार्यवाही की विधिक समीक्षा की डीसी से मांग

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की 18 अगस्त 2026 को आयोजित बोर्ड बैठक को लेकर निगम के उप महापौर ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम…

Spread the love

Jadugora : ओलचिकी के प्रचारक ठाकुर दास मुर्मू  उर्फ भादो माझी का निधन, समाजसेवी दुखनी सोरेन घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना

जादूगोड़ा : ओलचिकी के प्रचारक सह असेका के सहायक कोषाध्यक्ष ठाकुर दास मुर्मू ( 73) का हृदय गति रुकने से बीते दिनों निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time