Jamshedpur: माँ विंध्यवासिनी समिति का भूमि पूजन, इस बार पूजा पंडाल बनेगा इंडिया गेट

जमशेदपुर:  सुन्दरनगर में माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति की ओर से इस वर्ष के दुर्गा पूजा पंडाल के लिए भूमि पूजन किया गया। पुरोहित कृपा शंकर शुक्ल के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद की अध्यक्षा बारी मुर्मू, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति जमशेदपुर के महासचिव आशुतोष सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह और समाजसेवी शंकर रेड्डी समेत कई गणमान्य लोगों ने पूजा संपन्न कराई।

समिति की संरक्षिका बारी मुर्मू ने बताया कि इस बार पंडाल को इंडिया गेट का रूप दिया जा रहा है, जो बेहद भव्य और आकर्षक होगा। पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी समिति के सदस्य खुद उठाएंगे।

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के महासचिव आशुतोष सिंह ने कहा कि सुन्दरनगर पंडाल की खासियत है कि यहां बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा में शामिल होती हैं। पंडाल निर्माण का काम दूसरे जिलों से आए कारीगर कर रहे हैं, जो दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। दस दिनों तक चलने वाला यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए अलौकिक अनुभव देगा।

पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि लाखों रुपये की लागत से तैयार हो रहा पंडाल न केवल आस्था का केंद्र होगा, बल्कि देशभक्ति, कला और रचनात्मकता का भी अद्भुत उदाहरण पेश करेगा।

समिति के महासचिव पप्पु कुमार वर्मा “अनमोल” ने कहा कि महालया से महानवमी तक प्रतिदिन शाम 7 बजे महाआरती होगी। साथ ही महासप्तमी, महाअष्टमी और महानवमी को दोपहर 12 से 3 बजे तक विशाल महाप्रसाद का आयोजन होगा। इन तीन दिनों में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से भव्य चैतन्य झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम में समिति के संरक्षक संतन ओझा “बब्लु”, अध्यक्ष विकास सिंह, कोषाध्यक्ष जयकांत सिंह, महासचिव पप्पु वर्मा “अनमोल” समेत बड़ी संख्या में समिति के सदस्य और स्थानीय लोग शामिल हुए।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पत्नी कल्पना सोरेन संग बहरागोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री, मिला गार्ड ऑफ ऑनर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time