जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के कोषाध्यक्ष और कार्यसमिति सदस्य पद के प्रत्याशी अजय कुमार अग्रवाल (भालोटिया) ने कहा कि वर्तमान अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के नेतृत्व में टीम ने अपने कार्यकाल में ऐतिहासिक काम किए हैं। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उद्यमियों के हितों की रक्षा में मूनका–केडिया टीम लगातार सक्रिय रही है।
अजय भालोटिया ने बताया कि पिछले कार्यकाल में कार्यसमिति सदस्य के रूप में उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम किया। टीम के साथ मिलकर उन्होंने हमेशा सामूहिक हित और एकजुटता को प्राथमिकता दी।
उन्होंने कहा कि “केडिया–कांवटिया टीम” पूरी तरह कृतसंकल्पित है कि व्यापारियों और उद्यमियों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। पिछले दो वर्षों की तरह इस बार भी टीम मजबूत इरादों और सेवा भाव के साथ काम करेगी। भालोटिया ने सभी सदस्यों से अपील की कि वे इस बार भी अपना कीमती वोट “केडिया–कांवटिया टीम” को दें और भारी मतों से विजयी बनाएं।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: माँ विंध्यवासिनी समिति का भूमि पूजन, इस बार पूजा पंडाल बनेगा इंडिया गेट
There is no ads to display, Please add some



















































