Jamshedpur: सैल्यूट तिरंगा संगठन करेगा राज्य की प्रतिभाओं का सम्मान

जमशेदपुर:  झारखंड की धरती टाटानगरी जमशेदपुर में रविवार, 7 सितंबर को “झारखंड गौरव सम्मान” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा द्वारा होने वाले इस आयोजन में राज्यभर की 15 विभूतियों को उनके सामाजिक, शैक्षिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में सैल्यूट तिरंगा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश झा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवीन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
इसके अलावा पूर्व मंत्री एवं विधायक सरयू राय, पूर्व सांसद डॉ. यदुनाथ पांडे और “विकसित भारत अभियान” के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक भरथुआर अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

सम्मानित होने वालों में पूर्व सांसद एवं शिक्षाविद डॉ. यदुनाथ पांडे, पूर्व विधायक निर्भय सहाबादी, पद्मश्री चामी मुर्मू, पूर्व डीएसपी कमल किशोर, समाजसेवी राजेश शुक्ला, विकाश सिंह और डॉ. संजय गिरी सहित 15 विभूतियाँ शामिल हैं। इन सभी को झारखंड गौरव सम्मान से नवाज़ा जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर तिवारी ने बताया कि सैल्यूट तिरंगा लगातार दूसरे साल यह सम्मान समारोह कर रहा है। इसका मकसद समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों को पहचान देना और आत्मनिर्भर भारत व सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना है।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई, जिसमें प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर तिवारी, सलाहकार चाणक्य मिश्रा, समाजसेवी रंजीत झा, दीपक सिन्हा, धनुर्धर त्रिपाठी, सुशील सिंह और अभिषेक मेहता मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर में आपदा प्रबंधन पर संगोष्ठी, इंजीनियरिंग समाधान पर जोर

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *