हिमाचल और पंजाब के दौरे पर PM Modi, आपदा प्रभावित इलाकों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

गुरदासपुर :  भारी बारिश और बाढ़ से तबाह हिमाचल प्रदेश और पंजाब की स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दोनों राज्यों का दौरा करेंगे। पीएम मोदी दोपहर करीब 1:20 बजे विशेष विमान से गगल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां वे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 1:30 से 2:15 बजे तक होने वाली बैठक में नुकसान की समीक्षा होगी। इसके बाद पीएम चंबा, मंडी और कुल्लू जिलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

पीएम के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हिमाचल पुलिस के करीब 400 जवान तैनात रहेंगे और ड्रोन से भी निगरानी होगी। कांगड़ा जिला को नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इस दौरान पैराग्लाइडिंग और अन्य हवाई गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगी।

पंजाब में सर्वेक्षण और बैठक
हिमाचल के बाद पीएम मोदी दोपहर 3 बजे पंजाब पहुंचेंगे और बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। शाम करीब 4 बजे गुरदासपुर में वे वरिष्ठ अधिकारियों और राहत बचाव एजेंसियों के साथ बैठक करेंगे। पीएम बाढ़ प्रभावित परिवारों और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व आपदा मित्र टीम से भी मुलाकात करेंगे।

राहत पैकेज की मांग
पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री से 20 हजार करोड़ रुपये के अंतरिम राहत पैकेज की मांग की है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि राज्य को बड़े पैमाने पर मदद की जरूरत है। साथ ही, उन्होंने 60 हजार करोड़ रुपये का पुराना बकाया रिलीज करने की भी मांग की। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वड़िंग ने भी केंद्र से राहत पैकेज की अपील की है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Vice President Election: आज होगा उपराष्ट्रपति चुनाव, NDA उम्मीदवार C.P. राधाकृष्णन की बढ़त पक्की


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Muri : कटेयाडीह में सरना स्थल की घेराबंदी और सौंदर्यीकरण का हुआ शिलान्यास, 24.95 लाख की लागत से होगा निर्माण

    मुरी : कल्याण विभाग, झारखंड सरकार के मंत्री चमरा लिंडा के पहल पर और सिल्ली विधायक अमित महतो की उपस्थिति में राहे प्रखंड के कटेयाडीह गांव में सरना घेराबंदी और…

    Spread the love

    Jamshedpur : झारखंड में रेलवे का बजट 16 गुना बढ़कर ₹7,500 करोड़ हुआ, ₹75 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर काम जारी

    अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 57 स्टेशनों का हो रहा पुनर्विकास, हावड़ा-खड़गपुर-चाकुलिया-टाटानगर रेलखंड पर चार लाइन विस्तार का कार्य जारी जमशेदपुर : झारखंड में रेलवे के विकास…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time