Nepal में Social Media Ban हटा, पुलिस हिंसा के बाद गृहमंत्री रमेश लेखक का इस्तीफा

नई दिल्ली:  नेपाल में सोमवार को भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया बैन के खिलाफ Gen Z युवाओं के बड़े प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई ने हालात बिगाड़ दिए। राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में हिंसा भड़क उठी, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई और 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना के बाद गृहमंत्री रमेश लेखक ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया।

रमेश लेखक ने प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में अपना इस्तीफा सौंपा।

सोशल मीडिया बैन हटा
विरोध-प्रदर्शन की चिंगारी सरकार द्वारा लगाए गए सोशल मीडिया प्रतिबंध से भड़की थी। हालांकि देर रात हालात बिगड़ने के बाद सरकार ने बैन हटा लिया। इससे पहले प्रधानमंत्री ओली ने इसे हटाने से साफ इनकार किया था।

प्रधानमंत्री का बयान और जांच समिति
ओली ने प्रदर्शनों के दौरान हुई मौतों पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध में असामाजिक तत्व घुस आए, जिसके कारण हिंसा भड़की। सरकारी संपत्ति बचाने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। उन्होंने घोषणा की कि घटनाओं की जांच के लिए एक समिति बनाई जाएगी, जो 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी।

कर्फ्यू और सेना की तैनाती
स्थिति पर काबू पाने के लिए सरकार ने काठमांडू, ललितपुर, पोखरा, बुटवल और ईटहरी में कर्फ्यू लगा दिया। आर्मी को भी तैनात कर दिया गया है, जिसने संसद भवन और आसपास के इलाकों का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। कर्फ्यू के दौरान किसी भी तरह की सभा, रैली और आम लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक रहेगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Vice President Election: आज होगा उपराष्ट्रपति चुनाव, NDA उम्मीदवार C.P. राधाकृष्णन की बढ़त पक्की


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

    चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

    Spread the love

    Potka : पोटका में एआईकेकेएमएस ने चलाया बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान

    पोटका : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की ओर से गुरुवार को पोटका, जादूगोड़ा में बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान चलाया गया। संगठन ने बताया…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time