Bahragora: बहरागोड़ा अस्पताल में अंधेरे में पानी लेने को मजबूर परिजन

बहरागोड़ा:  प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में इलाज कराने आए मरीजों के परिजनों को रात के समय पीने का पानी लेने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पानी का स्टैंड जहां लगाया गया है, वहां रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है।

रात के वक्त परिजनों को गहरे अंधेरे में पानी भरने जाना पड़ता है। लोग बताते हैं कि इस दौरान सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का डर बना रहता है। इससे मरीजों के साथ आए लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है।

अस्पताल परिसर में चारों ओर हाई-मास्ट लाइटें लगी हुई हैं, लेकिन विडंबना यह है कि पानी वाले स्थान पर एक भी बल्ब या ट्यूबलाइट नहीं लगाई गई। इस वजह से लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पानी भरने को मजबूर हैं।

परिजनों का कहना है कि यह स्थिति बेहद असुविधाजनक और खतरनाक है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत वहां रोशनी की व्यवस्था की जाए, ताकि मरीजों और उनके परिवारों को राहत मिल सके।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Bahragora: बहरागोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, पश्चिम बंगाल के युवक की मौत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time