सरायकेला: जिले में अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने मंगलवार को औचक निरीक्षण अभियान चलाया। उपायुक्त के निर्देश पर चांडिल और कपाली थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी और पुलिस बल के साथ मिलकर खनिज लदे वाहनों की जांच की गई।
कपाली थाना क्षेत्र के पुड़ीसिली (गौरी-सापड़ा) में अभियान के दौरान दो हाइवा वाहन पकड़े गए। इनमें से एक वाहन (JH05BK 8724) अवैध पत्थर और दूसरा वाहन (JH01BK 7176) अवैध बालू लादकर ले जा रहा था। दोनों वाहनों को जब्त कर थाने में जमा कर दिया गया।
प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनन और परिवहन में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। जब्त वाहनों के मालिक, चालक और अन्य संलिप्त लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
इसे भी पढ़ें : Saraikela: सरायकेला में “BN शिशु घर” की शुरुआत, बच्चों को मिलेगा सुरक्षित व पोषक माहौल