Bahragora: बहरागोड़ा में अवैध गिट्टी लदे हाईवा ट्रक जब्त, खनन माफिया में हड़कंप

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा थाना पुलिस और खनन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बहरागोड़ा-मुख्य सड़क पर अवैध रूप से गिट्टी ले जा रहे एक हाईवा ट्रक को जब्त किया। यह कार्रवाई हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिससे इलाके में अवैध खनन करने वाले माफियाओं में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद खनन निरीक्षक के साथ मिलकर एक टीम का गठन किया गया। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और वाहन को रोका। जांच के दौरान ट्रक में भारी मात्रा में अवैध गिट्टी पाई गई, जबकि चालक कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर लगाम लगाने के लिए चल रहे अभियान का हिस्सा है। खनन निरीक्षक अब जब्त किए गए हाईवा और गिट्टी की विस्तृत जांच कर रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और अभियान जारी रहेगा।

 

 

इसे भी पढ़ें : Potka: तुरामडीह माइंस हादसा – पीड़ित परिवार को 28 लाख मुआवजा और नौकरी का वादा

Spread the love

Related Posts

Gua : मजदूर दिवस पर महिला श्रमिकों ने उठाई अस्पताल की अव्यवस्था और शोषण के खिलाफ आवाज

गुवा :  रामनगर स्थित एसबीआई बैंक के पीछे वर्कर्स कम्युनिटी हॉल में झारखंड महिला श्रमिक यूनियन द्वारा अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिला श्रमिकों ने अपने अधिकारों,…

Spread the love

Gua : मजदूर दिवस पर गुवा में भगवान बिरसा मुंडा को नमन, मजदूर हितों की उठी आवाज, मजदूरों के बिना कोई भी कार्य संभव नहीं है : रामा पांडे

गुवा : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर गुवा रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time