Bahragora: पारुलिया में ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ का प्रशिक्षण, सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर

बहरागोड़ा:  पुरुलिया जिले के पारुलिया पंचायत में बुधवार को ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा हुआ। इस अभियान का मकसद जनजातीय विकास और सामाजिक परिवर्तन के लिए लोगों और संस्थाओं को सशक्त बनाना है।

प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को बताया गया कि वे इस अभियान से जुड़कर विभिन्न सरकारी विभागों के साथ मिलकर किस तरह सेवा कार्य कर सकते हैं। मास्टर ट्रेनर्स ने विस्तार से प्रशिक्षण दिया, जिसके बाद प्रतिभागियों ने आगे भी पूरी मेहनत और समर्पण के साथ काम करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पंचायत मुखिया सुप्रणा सिंह, उपमुखिया पिऊ दास, पंचायत समिति सदस्य झरना नायक, मास्टर ट्रेनर्स चंदना नायक और रेवती नायक समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इसके अलावा रोजगार सेविका सुभद्रा बैरा, पंचायत सचिव राहुल चौरसिया, पंचायत सहायक सौरभ मिश्रा, जल सहिया, स्वास्थ्य सहिया, आंगनबाड़ी सेविका और विभिन्न गाँवों के ग्राम प्रधानों ने भी भाग लिया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। आयोजकों का मानना है कि यह अभियान समुदाय में सामूहिक भागीदारी और सकारात्मक बदलाव लाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Bahragora: मानुषमुड़िया बना स्वच्छ एवं हरित ग्राम पंचायत, उपायुक्त ने किया सम्मानित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में पहुंचा नदी का पानी, मानगो के निचले इलाके का विधायक सरयू राय ने किया दौरा

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक हो गई है। स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार, प्रदेश संगठन मंत्री बने राजेश पसारी

जमशेदपुर : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर चांडिल निवासी राजेश पसारी को झारखंड प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन का प्रदेश संगठन मंत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time