बहरागोड़ा: जिला स्तरीय प्रसार कार्यशाला में बहरागोड़ा प्रखंड की मानुषमुड़िया ग्राम पंचायत को स्वच्छ और हरित पंचायत विषय पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। पंचायत को यह सम्मान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के हस्ताक्षरयुक्त प्रशस्ति पत्र के रूप में प्रदान किया गया, जिसे पंचायत की मुखिया राम मुर्मू ने ग्रहण किया। प्रशस्ति पत्र जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू और उप विकास आयुक्त ने संयुक्त रूप से सौंपा।
यह सम्मान पंचायत उन्नति सूचकांक बेसलाइन रिपोर्ट 2022-23 के आधार पर दिया गया है। इस रिपोर्ट का उद्देश्य ग्रामीण विकास में साक्ष्य-आधारित नीतियों को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि ग्रामीण विकास में पारदर्शिता, सहभागिता और नवाचार बेहद ज़रूरी हैं। उन्होंने मानुषमुड़िया पंचायत से अपील की कि वे 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में योगदान दें।
सम्मान प्राप्त करने के बाद मुखिया राम मुर्मू ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण काम के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला के जरिए सभी मुखियाओं को बेहतर कार्य पद्धतियों का प्रशिक्षण मिल रहा है।
इसे भी पढ़ें : Jhargram: जंगलमहल स्वराज मोर्चा ने केंद्र से पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए की राहत पैकेज की मांग
There is no ads to display, Please add some



















































